देश की खबरें | न्यायपालिका के बारे में ट्वीट को लेकर कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक स्थानीय अदालत के आदेश के बाद शहर के एक वकील ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के विरूद्ध न्यायपालिका के बारे में एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज करवायी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 अक्टूबर मुंबई की एक स्थानीय अदालत के आदेश के बाद शहर के एक वकील ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के विरूद्ध न्यायपालिका के बारे में एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज करवायी।

इसके पहले बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अगले सप्ताह रनौत और उनकी बहन को पूछताछ के लिए तलब किया।

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

अंधेरी अदालत में, वकील अली कासिफ खान देशमुख ने रनौत पर राजद्रोह और अपने ट्वीट से दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।

शिकायत में कहा गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री भारत के विभिन्न समुदायों, कानूनों और अधिकृत सरकारी निकायों का कोई सम्मान नहीं करतीं और उन्होंने न्यायपालिका का मजाक भी उड़ाया।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

शिकायत में कहा गया कि बांद्रा अदालत द्वारा पुलिस को रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद, रानौत ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘‘पप्पू सेना’’ कहा था।

इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी अदालत में होगी।

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को बॉलीवुड के एक चरित्र निर्देशक मुनव्वर अली सय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

शिकायत में रनौत और उनकी बहन द्वारा किये गए ट्वीट तथा अन्य बयानों का हवाला दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\