देश की खबरें | समिति के सुझावों पर तय होगा जोशीमठ में प्रभावितों के लिए मुआवजा : धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जोशीमठ में जमीन धंसने से प्रभावित परिवारों के लिए बाजार दर पर मुआवजा स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सुझावों के आधार पर तय किया जाएगा।

देहरादून, 12 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जोशीमठ में जमीन धंसने से प्रभावित परिवारों के लिए बाजार दर पर मुआवजा स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सुझावों के आधार पर तय किया जाएगा।

अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने के लिए चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है।

जमीन धंसने से प्रभावित जोशीमठ नगर में स्थिति का जायजा ले रहे मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दूसरे दिन इस समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर पर मुआवजा तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित लोगों को मानसिक रूप से भी सबल बनाना है। सरकार की ओर से जो अधिकतम हो सकता है, वह किया जाएगा।’’

धामी ने कहा कि फरवरी में औली में शीतकालीन खेल होने हैं और कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जोशीमठ संकट को लेकर कोई गलत संदेश बाहर नहीं जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ लोग जोशीमठ को लेकर गलत माहौल बना रहे हैं, जिससे हमारे लोगों का नुकसान हो रहा है और उनके आर्थिक हित प्रभावित हो रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) शिविर में सेना, आईटीबीपी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और भूधंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ भी बैठक की।

जोशीमठ में जमीन धंसने के बारे में चल रहे अध्ययन और शोध के संबंध में वैज्ञानिकों ने बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ एक अन्य बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा की घड़ी में सभी को तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान, दुकान और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख तात्कालिक रूप से दिए जा रहे हैं।

बुधवार को जोशीमठ पहुंचे धामी ने देर रात तक राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की थी। जोशीमठ नगर क्षेत्र में 723 भवनों को प्रभावित के तौर पर चिह्नित किया गया है जिनमें से अब तक 145 परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू