लाखों लोगों के लिए राहत का सबब बना सामुदायिक रसोईघर

यह पहल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे मजदूरों के लिए शुरू की गई थी लेकिन बाद में यह एक सामुदायिक रसोईघर में तब्दील हो गई।

जमात

लखनऊ, 26 अप्रैल लॉकडाउन के कारण उत्पन्न दुश्वारियों के बीच कृष्ण की नगरी मथुरा में बना सामुदायिक रसोईघर लाखों लोगों के लिए राहत का सबब बना है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शुरू किया गया यह कम्युनिटी किचन अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की भूख मिटा चुका है।

यह पहल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे मजदूरों के लिए शुरू की गई थी लेकिन बाद में यह एक सामुदायिक रसोईघर में तब्दील हो गई।

परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने रविवार को बताया कि सामुदायिक रसोईघर से अब तक मथुरा जिले में 364000 फूड पैकेट जरूरतमंदों को बांटे जा चुके हैं। इस रसोई घर में 50 महिला रसोईया और भोजन परोसने तथा उसे बांटने के लिए 50-50 अन्य लोग काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सामुदायिक रसोईघर में लोग सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक काम करते हैं। इस दौरान सामाजिक मेल जोल से दूरी का सख्ती से पालन किया जाता है।

ऊर्जा विभाग से सहायक अभियंता के तौर पर सेवानिवृत्त हुए दूध नाथ यादव का जज्बा भी कुछ कम नहीं है। वह इस सामुदायिक रसोईघर से भोजन बांटने का काम सुबह चार बजे शुरू कर देते हैं।

मिश्रा के मुताबिक यादव रोजाना भोजन के पैकेट बांटने में 11 से 12 घंटे तक का वक्त देते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हाल ही में इस सामुदायिक रसोईघर के लिए एक ट्रक गेहूं भिजवाया था। वहीं, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने भी लोगों से इस रसोई घर में तेल और गेहूं के तौर पर योगदान करने की अपील की है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट