देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने मच्छर जनित रोगों, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने मच्छर जनित रोगों, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके अलावा 11 अक्टूबर से दस्तक अभियान भी शुरू किया जाएगा जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

इसमें कहा गया, ‘‘अभियान के दौरान डेंगू, मलेरिया व दूसरे संचारी रोगों के लिहाज से संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया जाएगा। इन इलाकों में फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, साफ-सफाई कराई जाएगी। लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने और बुखार आदि के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।’’

बयान के अनुसार इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करेंगे और लार्वा को खत्म करने में मदद करेंगे। इसमें कहा गया कि डेंगू-मलेरिया का मरीज मिलने पर घर के बाकी सदस्य तथा उसके आसपास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 13 विभाग आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गयी। इसी के साथ पूरे प्रदेश में अभियान का प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार संचारी रोगों के खात्मे की दिशा में प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत मंगलवार से प्रदेश के सभी जिलों में टीम घर-घर जाएंगी और जांच करेंगी।

शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 13 विभाग आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत दूसरे संचारी रोगों पर प्रहार करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now