खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट पक्का करने वाली त्रिसा और गायत्री की जोड़ी मलेशिया मास्टर्स से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल टीम को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से मंगलवार को यहां पर्ल टैन और थिनाह मुरलीधरन की स्थानीय जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

कुआलालंपुर, पांच जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल टीम को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से मंगलवार को यहां पर्ल टैन और थिनाह मुरलीधरन की स्थानीय जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

मलेशिया की जोड़ी ने त्रिसा और गायत्री की जोड़ी को 21-14, 21-14 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबलों के शुरुआती दिन किसी भी भारतीय ने अपना मैच नहीं जीता। महिला युगल की दो अन्य जोड़ियों को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

अश्विनी भट एवं शिखा गौतम की जोड़ी को जापान की युकी फुकुशिमा एवं सयाका हिरोटा से 7-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूजा दांडू एवं आरती सारा की जोड़ी बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा की जोड़ी से 17-21, 17-21 से हार गईं।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ भी शुरुआती दौर में ही इस सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी गोह जिन वेई के खिलाफ 33 मिनट तक चले मुकाबले में 10-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साइना नेहवाल बुधवार को महिला एकल तो वहीं पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणय और बी साई प्रणीत पुरुष एकल में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू