खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल बैडमिंटन : भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से शिकस्त देकर शुरू किया अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ियों को शुक्रवार को यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पहले टीम मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

बर्मिंघम, 29 जुलाई भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ियों को शुक्रवार को यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पहले टीम मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी ने यहां के ‘राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र’ में मिश्रित युगल मुकाबले में मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से एकतरफा जीत के साथ इन खेलों में टीम का सफर शुरू किया।

मिश्रित जोड़ी की सफलता को किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में आगे बढ़ाते हुए मुराद अली को आसानी से 21-7,  21-12 से शिकस्त दी।

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा महिला एकल के मैच में भी जारी रहा जहां दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को इसके बाद महिला एकल मैच में महूर शहजाद को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।

सिंधू ने 21-7, 21-6 से शानदार जीत दर्ज की।

चौथा मैच पुरूष युगल था जिसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मुराद अली और मोहम्मद इरफान सई भाटी को 21-12, 21-9 से पराजित किया।

अंतिम मैच महिला युगल में भारत की तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने माहूर शहजाद और गजाला सिद्दीकी की जोड़ी को 21-4, 21-5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड