जरुरी जानकारी | संकट से निपटने के लिए आम किसान, पल्प कंपनियां मिलकर काम करें : आंध्र मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को आम किसानों और ‘पल्प’ (गूदा) कंपनियों से मिलकर काम करने का आग्रह किया, खासकर तब जबकि किसान एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं।

कुप्पम (आंध्र प्रदेश), तीन जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को आम किसानों और ‘पल्प’ (गूदा) कंपनियों से मिलकर काम करने का आग्रह किया, खासकर तब जबकि किसान एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं।

कुप्पम में अपने आवास पर अविभाजित चित्तूर जिले के आम किसानों और पल्प कंपनियों और प्रसंस्करण इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नायडू ने कंपनियों को किसानों से तुरंत आम खरीदने का निर्देश दिया।

नायडू ने बयान में कहा, ‘‘सरकार पल्प उद्योग और प्रसंस्करण इकाइयों का भी समर्थन करेगी।’’

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करेगी कि उन्हें भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने नायडू को बताया कि अबतक 1.12 लाख टन आम खरीदा जा चुका है, और 1.7 लाख टन और खरीदे जाने की उम्मीद है।

हालांकि, किसानों ने बताया कि ऑर्डर और भंडारण स्थान की कमी के कारण पल्प (गूदा) कंपनियां आम नहीं खरीद रही हैं।

बयान के अनुसार, पल्प कंपनियों और निर्यातकों ने कहा कि पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों जैसे बाजारों में आयात शुल्क नहीं है, लेकिन यूरोपीय बाजारों में शुल्क ऊंचे बने हुए हैं। उन्होंने नायडू से इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाने और आम के गूदे पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि उन्होंने जीएसटी मुद्दे पर केंद्र को पहले ही पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले को आगे बढ़ाने का वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी