खेल की खबरें | विश्वकप में खेलने को प्रतिबद्ध हूं, लेकिन टीम प्रबंधन कहता है तो संन्यास ले लूंगा: वॉर्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवरों के विश्वकप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन यदि टीम प्रबंधन कहता है कि संन्यास लेने का यही समय है तो वह ऐसा कर देंगे।

मेलबर्न, 29 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवरों के विश्वकप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन यदि टीम प्रबंधन कहता है कि संन्यास लेने का यही समय है तो वह ऐसा कर देंगे।

इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की थी। यह उनका 100वां टेस्ट मैच था।

वॉर्नर से पूछा गया क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच उनका बॉक्सिंग डे पर आखिरी टेस्ट होगा, उन्होंने कहा,‘‘ मैं अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा,‘‘ मैं खुद को फिट रखूंगा और लगातार रन बनाने की कोशिश करूंगा, लेकिन यदि वे (टीम प्रबंधन) मुझसे आकर कहते हैं कि (संन्यास लेने का) यही समय है तो मैं अलविदा कहने के लिए तैयार हूं।’’

वॉर्नर मंगलवार को अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बने। वह अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे इस तरह की पारी खेलने का भरोसा था। मैं जानता हूं कि मैं बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\