जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक वाहन उद्योग की बिक्री अगले वित्त वर्ष में सात प्रतिशत तक घटेगीः इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाणिज्यिक वाहन (सीवी) की बिक्री में अगले वित्त वर्ष में उच्च आधार प्रभाव की वजह से चार से सात प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी घरेलू वाणिज्यिक वाहन (सीवी) की बिक्री में अगले वित्त वर्ष में उच्च आधार प्रभाव की वजह से चार से सात प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में बुनियादी ढांचागत गतिविधियों में रुकावट के कारण बिक्री कम रह सकती है।

एजेंसी ने कहा, “अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू सीवी उद्योग की मात्रा में सालाना दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2024-25 में भी उद्योग की तीव्र वृद्धि का सिलसिला थमने की उम्मीद है जब बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट आएगी।”

इक्रा रेटिंग्स की उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने उम्मीद जताई कि वाणिज्यिक वाहनों की दीर्घकालिक मांग बरकरार रहेगी।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय का सिलसिला कायम रहने, बुनियादी ढांचे, निर्माण, रक्षा और विनिर्माण गतिविधियों में निजी भागीदारी पर जोर वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए दीर्घकालिक दृष्टि से सकारात्मक रहेगा। हालांकि निकट अवधि में आम चुनाव शुरू होने पर कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में क्षणिक नरमी के बीच बिक्री उच्च आधार पर स्थिर रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें