जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक खनन: वेदांता, हिंडाल्को समेत 20 बोलीदाताओं ने कोयला ब्लॉक के लिये आवेदन दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक खनन के लिये नीलामी के दूसरे चरण में बिक्री के लिये रखे गये 19 कोयला खानों को लेकर वेदांता लि., हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडाणी पावर महाराष्ट्र और भारत एल्यूमीनियम लि. (बाल्को) समेत 20 कंपनियों ने बोलिायां जमा की हैं।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वाणिज्यिक खनन के लिये नीलामी के दूसरे चरण में बिक्री के लिये रखे गये 19 कोयला खानों को लेकर वेदांता लि., हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडाणी पावर महाराष्ट्र और भारत एल्यूमीनियम लि. (बाल्को) समेत 20 कंपनियों ने बोलिायां जमा की हैं।

इन कंपनियों की कुल 34 बोलियों में से सर्वाधिक चार-चार बोलियां अरबिंदो रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड की हैं।

श्री सत्या माइंस प्राइवेट लिमिटेड और साऊथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड ने तीन-तीन बोलियां जमा की हैं।

आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, सीजी नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड और झार मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने दो-दो बोलियां जमा की हैं।

वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड और अडाणी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड जैसी कंपनियों ने एक-एक बोली लगाई।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कह, ‘‘नीलामी प्रक्रिया में कुल 20 कंपनियों ने अपनी बोलियां जमा की हैं।’’

बिक्री के लिये रखे गये 19 कोयला खदानों के लिये 34 बोलियां आयी हैं। इनमें से चार खदानें कोकिंग कोयला खदानें हैं जबकि शेष 15 गैर-कोकिंग कोयला खदानें हैं।

बयान के अनुसार आठ कोयला खदानें के लिये दो या अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं।

ऑनलाइन बोलियों को बोलीदाताओं की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया। साथ ही सील बंद लिफाफा ऑफलाइन बोलियों को भी बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोला गया। पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से बोलीदाताओं के सामने हुई।

बयान में कहा गया है कि बोलियों का मूल्यांकन तकनीकी मूल्यांकन समिति करेगी। तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।

तकनीकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार थी।

उल्लेखनीय है कि कोयले की बिक्री के लिये 67 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू हुई।

पहले चरण की नीलामी में 20 कोयला खदानों की सफल नीलामी हुई जबकि बिक्री के लिये 38 कोयला खदानों की पेशकश की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू