जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटे, विमान ईंधन कीमतों में भी कटौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होटल और रेस्तरांओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 83.5 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम भी सात प्रतिशत घटाए गए हैं। यह लगातार तीसरा महीना है जबकि वाणिज्यिक एलपीजी के दाम घटे हैं।

नयी दिल्ली, एक जून होटल और रेस्तरांओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 83.5 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम भी सात प्रतिशत घटाए गए हैं। यह लगातार तीसरा महीना है जबकि वाणिज्यिक एलपीजी के दाम घटे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर का दाम 1,856.5 रुपये से घटकर 1,773 रुपये रह गया है।

इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 91.5 रुपये और एक मई को 171.5 रुपये घटाया गया था। तीन बार की कटौती के बाद एक मार्च से सिलेंडर कीमतों में हुई 350.5 रुपये की बढ़ोतरी की लगभग पूरी भरपाई हो गई है।

घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 1,103 रुपये पर कायम रखा गया है। इससे पहले घरेलू एलपीजी का दाम एक मार्च को 50 रुपये बढ़ाया गया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां... इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) पिछले महीने के औसत अंतरराष्ट्रीय मूल्य के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

इसी के साथ विमान ईंधन एटीएफ के दाम सात प्रतिशत घटाए गए हैं।

दिल्ली में अब जेट ईंधन का दाम 6,632.25 रुपये प्रति किलोलीटर कम होकर 89,303.09 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है। विमान ईंधन कीमतों में यह लगातार चौथी मासिक कटौती है। इससे पहले एक मार्च को कीमतों में चार प्रतिशत (4,606.50 रुपये प्रति किलोलीटर), एक अप्रैल को 8.7 प्रतिशत (9,400.68 रुपये प्रति किलोलीटर) और एक मई को 2.45 प्रतिशत (2,414.25 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू