देश की खबरें | सावरकर के खिलाफ टिप्पणी मामला : पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने का मामला बृहस्पतिवार को दर्ज कराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 नवंबर हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी का कथित तौर पर ‘‘अपमान’’ करने का मामला बृहस्पतिवार को दर्ज कराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पोते रंजीत सावरकर ने यहां शिवाजी पार्क थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में यह भी मांग की कि इसी तरह के बयान देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सावरकर पर अंग्रेजों की मदद करने तथा डर की वजह से क्षमा याचना करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाना बनाना जारी रखा।

महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने 1920 के सरकारी रिकॉर्ड से दस्तावेज दिखाए, जिसमें दावा किया गया है कि रिकॉर्ड में सावरकर द्वारा अंग्रेजों को लिखा गया एक पत्र भी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड