ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान पनडुब्बी कर्मियों को पार्टी देने पर कमांडर को छुट्टी पर भेजा गया

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पनडुब्बी एचएमएस ट्रेंचेंट के कर्मी डीजे की धुनों पर नाचते दिखाई देते हैं। वे मेजों पर बैठकर दावत का लुत्फ उठाते नजर आते हैं।

मीडिया में शुक्रवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पनडुब्बी एचएमएस ट्रेंचेंट के कर्मी डीजे की धुनों पर नाचते दिखाई देते हैं। वे मेजों पर बैठकर दावत का लुत्फ उठाते नजर आते हैं।

पार्टी तब हुई जब पनडुब्बी दक्षिणी इंग्लैण्ड में प्लाईमाउथ के पास अपने केंद्र में मरम्मत के लिए पहुंची।

कोरोना वायरस के चलते भौतिक दूरी बनाए रखने के सरकारी नियम का इस पार्टी में पालन नहीं किया गया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

रॉयल नेवी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच जारी है। इसपर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’’

बीबीसी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी के कैप्टन को पार्टी के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट