देश की खबरें | सप्त शक्ति कमान के कमांडर ने जयपुर में तनोट ब्रिगेड का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सप्त शक्ति कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने हाल ही में यहां तनोट ब्रिगेड एवं ‘रसेल वाइपर्स’ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें संचालित विभिन्न ऑपरेशनल, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक पहलों की जानकारी दी गई।

जयपुर, तीन जुलाई सप्त शक्ति कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने हाल ही में यहां तनोट ब्रिगेड एवं ‘रसेल वाइपर्स’ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें संचालित विभिन्न ऑपरेशनल, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक पहलों की जानकारी दी गई।

सप्त शक्ति कमान को दक्षिण पश्चिमी कमान भी कहते हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सैन्य कमांडर ने सभी रैंकों द्वारा प्रदर्शित उच्चतम स्तर की पेशेवर दक्षता, समर्पण एवं संचालन तत्परता की सराहना की।

अपने इस दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने ब्रिगेड द्वारा उठाए गए भविष्योन्मुखी नवाचार प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया जिनमें ड्रोन बुनियादी ढांचे का विकास, तकनीकी समावेशन के उपाय तथा एकीकृत स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना शामिल है।

इन पहलों ने परिचालनगत क्षमताओं के साथ-साथ सैनिक कल्याण को भी सशक्त किया है।

इसके अनुसार सैन्य कमांडर ने सभी रैंकों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें बदलती युद्ध प्रणाली के अनुरूप सदैव तैयार रहने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी रैंक अपने प्रशिक्षण मानकों की नियमित समीक्षा करें तथा युद्ध अभ्यासों, प्रौद्योगिकी, प्रक्रियाओं और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी दक्षता में निरंतर सुधार लाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट