राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कमांडर स्तरीय बैठक

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच कमांडर स्तर की एक बैठक हुई. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.

बीएसएफ के जवान (Photo Credit : BSF/Twitter)

नयी दिल्ली, 29 जून : राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच कमांडर स्तर की एक बैठक हुई. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बैठक मंगलवार को राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई. भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी. एल. मीणा ने किया और पड़ोसी देश का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया. यह भी पढ़ें : UP: सत्ता के 100 दिन पूरे होने पर सीएम योगी पेश करेंगे सरकार का रिपोर्ट कार्ड

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इस तरह की बैठकें स्थानीय कमांडर (बटालियन) स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान तलाशने के लिए की जाती हैं.’’ बीएसएफ 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक