देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए बुधवार को जम्मू और श्रीनगर में कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 21 अगस्त जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए बुधवार को जम्मू और श्रीनगर में कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक गलत सूचना के प्रसार को रोकने और चुनावी प्रक्रिया की शुचिता को बनाए रखने के लिए दोनों राजधानी शहरों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयों में ये केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बयान के मुताबिक सभी 20 उपायुक्त कार्यालयों में भी 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यशील रहेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर तीन चरणों में होंगे। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस कमान और नियंत्रण केंद्र सभी चुनाव संबंधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा फर्जी खबरों के किसी भी संदिग्ध मामले सहित त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

बयान के मुताबिक, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के अलावा, कमान एवं नियंत्रण केंद्र सोशल मीडिया चैनलों और मीडिया पोर्टल और खातों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है, साथ ही ऐसे तत्वों पर भी नजर रख रहा है जो ऐसा कोई भी विमर्श बनाने का प्रयास कर सकते हैं जो समाज में शांति और सौहार्द के लिए हानिकारक साबित हो, जो सभी हितधारकों पर लागू आदर्श आचार संहिता के निर्वाचन आयोग के मानदंडों का उल्लंघन करता हो।’’

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. के. पोले ने सभी नागरिकों और दलों से केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू