विदेश की खबरें | कोलंबो का ‘एलफिंस्टन’ थिएटर श्रीलंका और भारत के बीच ‘सिनेमाई सेतु’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (कुणाल दत्त)
(कुणाल दत्त)
कोलंबो, 31 जुलाई श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक मरादाना इलाके में स्थित एलफिंस्टन थिएटर अपनी सौंवीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है जो राजधानी की एक बेमिसाल सांस्कृतिक पहचान होने के साथ ही सिनेमा के माध्यम से भारत के साथ अपने संबंधों का प्रतीक भी है।
इस थियेटर का निर्माण करीब एक सदी पहले एक भारतीय कारोबारी ने कराया था ।
पारसी कारोबारी जमशेद फ्रेमजी मदन द्वारा कलकत्ता में स्थापित प्रतिष्ठित मदन थिएटर्स लिमिटिड ने 20वीं सदी में इस इमारत का निर्माण कराया था। मदन को भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाली हस्तियों में से एक माना जाता है।
मदन ने कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारत में पहले स्थायी सिनेमा घर ‘एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस’ का निर्माण कराया था। वह फिल्म निर्माण, प्रदर्शन और वितरण के कारोबार में भी शामिल थे जिसकी शाखाएं रंगून (म्यांमा) से लेकर कोलंबो तक थी।
इन सिनेमा घरों का नाम ‘‘एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस’ था और ये समूचे भारत में फैले हुए थे जिसमें पटना से लेकर दिल्ली तक शामिल है। इसने ब्रिटिश काल के सिलोन (अब श्रीलंका) की राजधानी में स्थित इस सिनेमा घर का नाम भी यही रखा।
इस सिनेमा घर के पूर्व प्रबंधक चमीरा सुसिथा फर्नांडीस ने पीटीआई- को यहां बताया , “ एलफिंस्टन थिएटर को बनाने का मकसद फिल्मों का प्रदर्शन करना था। तब मूक फिल्मों को दिखाया गया और बाद में ‘टॉकीज़’ (बोलती फिल्मों) का भी प्रदर्शन किया गया। यह कोलंबो का गौरव है और यह आज भी शहर की खास पहचान के तौर पर खड़ा है और ऐतिहासिक टॉवर हाल और मरादाना रेलवे स्टेशन से ज्यादा दूर नहीं है। ”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)