देश की खबरें | कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का स्थानांतरण करने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का अलग-अलग अदालतों में स्थानांतरण करने की सिफारिश की।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का अलग-अलग अदालतों में स्थानांतरण करने की सिफारिश की।

जिन न्यायाधीशों का स्थानांतरण करने की सिफारिश की गई है, उनकी सूची में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति निखिल एस करैल का नाम नहीं है।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि न्यायमूर्ति करैल के पटना उच्च न्यायालय में प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में गुजरात उच्च न्यायालय में वकीलों ने प्रदर्शन किया था और बाद में बार के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान न्यायाधीश से मुलाकात की थी, जिन्होंने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर गौर किया जाएगा।

कॉलेजियम के प्रस्ताव शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं। कॉलेजियम के सदस्यों में न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं।

जिन सात न्यायाधीशों का स्थानांतरण करने की सिफारिश की गई है, उनमें मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी एम वेलुमणि शामिल हैं। वह कलकत्ता उच्च न्यायालय में भेजे जाएंगे।

न्यायमूर्ति बी देवानंद को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति डी रमेश को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति ललित कन्नेगांति को तेलंगना उच्च न्यायालय से कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

न्यायमूर्ति डी नागार्जुन को तेलंगाना उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति टी राजा को मद्रास उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति ए अभिषेक रेड्डी को तेलंगाना उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

न्यायमूर्ति रेड्डी का स्थानांतरण किये जाने के विरोध में तेलंगाना उच्च न्यायालय के वकीलों ने प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\