जरुरी जानकारी | कोलगेट-पामोलिव का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 2.2 प्रतिशत घटकर 322.8 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.22 प्रतिशत घटकर 322.78 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह गिरावट शहरी बाजार में मांग घटने और पिछले साल के उच्च आधार प्रभाव की वजह से आई है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.22 प्रतिशत घटकर 322.78 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह गिरावट शहरी बाजार में मांग घटने और पिछले साल के उच्च आधार प्रभाव की वजह से आई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 330.11 करोड़ रुपये रहा था।

सीपीआईएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी बिक्री 4.74 प्रतिशत बढ़कर 1,452.21 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,386.41 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 8.2 प्रतिशत बढ़कर 1,049.72 करोड़ रुपये रहा है।

सीपीआईएल की कुल आमदनी (अन्य आय समेत) दिसंबर तिमाही में 4.86 प्रतिशत बढ़कर 1,482.24 करोड़ रुपये रही है।

सीपीआईएल की प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रभा नरसिम्हन ने कहा, “यह विशेष रूप से शहरी बाजार में अपेक्षाकृत कम मांग वाली तिमाही रही है। इन बाजार स्थितियों में हमने इस तिमाही में एक मजबूत प्रदर्शन किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\