जरुरी जानकारी | कोलगेट-पामोलिव का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 379.8 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने बीती मार्च तिमाही में 379.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 20.1 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 14 मई दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने बीती मार्च तिमाही में 379.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 20.1 प्रतिशत अधिक है।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने मंगलवार को जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की शेयर बाजार को सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 316.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़कर 1,480 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,341.7 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि टूथपेस्ट खंड के मजबूत प्रदर्शन और ग्रामीण बाजारों से मांग में तेजी बने रहने से उसे अपना प्रदर्शन बेहतर करने में मदद मिली।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 26.4 प्रतिशत बढ़कर 1,323.7 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1,047.1 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की शुद्ध बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 5,644.2 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 5,187.9 करोड़ रुपये थी।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रभा नरसिम्हन ने कहा, ‘‘हमारा ग्रामीण कारोबार शहरी क्षेत्र के मुकाबले तेजी से बढ़ा है और आधुनिक व्यापार एवं ई-कॉमर्स मंचों पर हमारा मजबूत प्रदर्शन जारी है।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये के शेयर पर 26 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 के ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन’ को देखते हुए प्रति शेयर 10 रुपये का एकमुश्त विशेष अंतरिम लाभांश भी घोषित किया गया है। शेयरधारकों को लाभांश भुगतान 979.2 करोड़ रुपये होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें