देश की खबरें | श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 नवंबर श्रीनगर में बृहस्पतिवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक रात पहले तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

कश्मीर के कई इलाकों में लगातार तीसरी रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग घाटी का एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां तापमान शून्य से ऊपर रहा। कोकेरनाग में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अगले दो दिन में विशेषकर कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\