देश की खबरें | उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के उत्तरी भाग में ठंड का प्रकोप और बढ़ा गया तथा हिमाचल प्रदेश के केलोंग, कलपा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे बरकरार रहा।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारत के उत्तरी भाग में ठंड का प्रकोप और बढ़ा गया तथा हिमाचल प्रदेश के केलोंग, कलपा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे बरकरार रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में शीतलहर का एक और दौर चल रहा है तथा अगले दो से तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस और नीचे गिरने की आशंका है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा।”

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे ही रहा।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि कलपा में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और मनाली में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर इस समय 40 दिनों के ‘चिल्लई कलां’ की गिरफ्त में है और इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर बर्फबारी होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में माउन्ट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इस बीच आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस के दिन कम से कम दस जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और बठिंडा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड