देश की खबरें | कश्मीर में लौटी शीत लहर, श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिली एक दिन की राहत के बाद कश्मीर में शीत लहर की स्थिति फिर लौट आयी और पारा जमाव बिंदु से कुछ डिग्री नीचे गिर गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

श्रीनगर, 14 जनवरी शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिली एक दिन की राहत के बाद कश्मीर में शीत लहर की स्थिति फिर लौट आयी और पारा जमाव बिंदु से कुछ डिग्री नीचे गिर गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में मौसम शुष्क है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं, क्योंकि श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

पिछले एक सप्ताह से केंद्र शासित प्रदेश की सर्दी की राजधानी जम्मू में श्रीनगर से अधिक सर्दी है । उन्होंने बताया कि मंदिरों के शहर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू