देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज हुई, अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री तक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 18 दिसंबर अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। पंजाब के ही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।

दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा जहां पारा 1.5 डिग्री तक लुढक गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। हिसार में न्यूनतम तापान सामान्य से पांच डिग्री नीचे तीन डिग्री दर्ज किया गया।

अंबाला, भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, चार और 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ समेत इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम कम रहा और यह अधिकतर स्थानों पर 17-18 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाण और पंजाब में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट