देश की खबरें | कश्मीर में शीत लहर तेज, न्यूनतम तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में मंगलवार को शीत लहर तेज हो गई और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर, 30 नवंबर कश्मीर में मंगलवार को शीत लहर तेज हो गई और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सालाना अमरनाथ यात्रा में आधार शिविर की भूमिका निभाने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम तीन दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सप्ताहांत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का अनुमान है। बूंदाबांदी से घाटी में शुष्क मौसम खत्म होगा। घाटी में सर्दियां, भीषण ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होता है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस