देश की खबरें | कश्मीर में शीतलहर का कहर, कई हिस्सों में घना कोहरा, तापमान जमाव बिंदु से बहुत नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 दिसंबर कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित अन्य जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी भी होती है। चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

'चिल्लई-कलां' की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई और यह 31 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों का 'चिल्लई-बच्चा' (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीत लहर जारी रहती है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और इसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और शहर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम है।

परिवहन विभाग ने शहर में वाहन चालकों के लिए एक परामर्श जारी किया है, जिसमें उन्होंने मौसम को हालिया वर्षों में सबसे खराब कोहरे वाली स्थितियों में से एक बताया है।

शहर और घाटी के कई अन्य स्थानों पर पिछले सप्ताह से कोहरा छाया हुआ है।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि कोहरे के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों से आने वाली उड़ानों में देरी हो रही है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के प्रख्यात स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग में पारा शून्य से 2.6 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

एक स्वतंत्र मौसम अनुमान प्रणाली ने कहा कि गांदरबल, बांदीपोरा और बडगाम में इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इन इलाकों में काफी घना कोहरा छाया हुआ है।

कई इलाकों में घने कोहरे के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। दृश्यता की समस्याओं के अलावा, ठंडे और शुष्क तापमान ने बच्चों और बुजुर्गों में श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा दिया है।

हालांकि, चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों को मास्क पहनने और सुबह तथा शाम के वक्त अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी