देश की खबरें | मध्यप्रदेश में मंगलवार से फिर से शीतलहर आने का पूर्वानुमान: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर आने का पूर्वानुमान है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 दिसंबर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मध्यप्रदेश विशेषकर राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 29 दिसंबर से इस महीने में दूसरी बार शीतलहर आने का पूर्वानुमान है ।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्से में पिछले सप्ताह ठंड का प्रकोप देखा गया था , हालांकि पिछले कुछ दिनों में ठंड थोड़ी थम गई थी और न्यूनतम तापमान में कुछ हद तक बढ़ोतरी हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में विशेष रूप से पश्चिमी भागों में मंगलवार से इस महीने दूसरी बार शीतलहर चलने की संभावना है। ये स्थितियां उसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकती हैं।’’

साहा ने बताया, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बर्फबारी हुई है। इससे मंगलवार तक मध्यप्रदेश में सर्द हवाएं आने वाली हैं। लेकिन राज्य में लंबे समय तक शीतलहर चलने की उम्मीद नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह अत्यधिक शीतलहर की संभावना नहीं है ।

साहा ने कहा कि अगर पारा औसत न्यूनतम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है तो उस दिन को शीत लहर का दिन कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में (शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक)

मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

साहा ने कहा कि आईएमडी के मध्यप्रदेश के कुल 30 स्टेशन में से 22 में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी