देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सो में शीतलहर का प्रकोप जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ हिस्से शनिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे। हालांकि बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में उतार चढाव जारी रहा लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली।

जयपुर, एक जनवरी राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ हिस्से शनिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे। हालांकि बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में उतार चढाव जारी रहा लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर 1.8 डिग्री न्यूनततम तापमान सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हनुमानगढ के सांगरिया और चूरू में बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि करौली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.5 डिग्री, अलवर में 4.5 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, नागौर में 4.8 डिग्री, गंगानगर में 5.3 डिग्री, वनस्थली में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.9 डिग्री, जयपुर-भीलवाडा में 7.4-7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 24.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के कुछ भागों में चार जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से चार जनवरी से ही राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग वहीं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

उन्होंने बताया कि इस तंत्र का असर सात जनवरी तक देखने को मिलेगा और इससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट