Weather Update: पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री पर गिरा

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा.

cold (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़, 4 जनवरी : पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Update: कोहरे के कारण एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट

वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट