देश की खबरें | कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी, श्रीनगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड के बीच क्षेत्र में बुधवार को लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के कारण सुबह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 27 दिसंबर कश्मीर घाटी में जारी भीषण ठंड के बीच क्षेत्र में बुधवार को लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के कारण सुबह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है और शहर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम है।

परिवहन विभाग ने शहर में वाहन चालकों के लिए एक परामर्श जारी किया है, जिसे उन्होंने हालिया वर्षों में सबसे खराब कोहरे वाली स्थितियों में से एक बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सोमवार रात शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे पिछली रात को यहां पारा शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के प्रख्यात स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग में पारा शून्य से 2.2 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि महीने के अंत तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। श्रीनगर समेत घाटी के कई शहरों में कोहरा छाया हुआ है।

स्थानीय मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर में सुबह 8:30 बजे कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम थी। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी