देश की खबरें | कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, स्थानीय निवासियों को नहीं मिल रही ठंड से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के बाद भी रविवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 17 जनवरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के बाद भी रविवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

मौसम विभाग ने यहां कहा कि 22 जनवरी के बाद कुछ दिन के लिये पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई लेकिन यह जमाव बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो उससे पिछली रात के तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उससे पिछली रात पहलगाम का तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस था।

विभाग ने कहा कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात को यहां तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

काजीगुंड जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

विभाग ने कहा कि प्रसिद्ध डल झील समेत विभिन्न जलायश जम गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट