देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी, तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 130 सड़कें बंद रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों समेत कई हिस्सों में रविवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

शिमला, 11 फरवरी हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों समेत कई हिस्सों में रविवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 130 सड़कें रविवार सुबह बंद रहीं, जबकि 62 ट्रांसफार्मर और पांच जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। इनमें से अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों के अंदरूनी हिस्सों से जुड़ी सड़कें हैं, जहां इस महीने के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी हुई थी।

जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में अधिकतम 68 सड़कें, कुल्लू में 25, मंडी में 14, चंबा में 13, शिमला में नौ और कांगड़ा जिले में एक सड़क बंद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।

लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि सिरमौर जिले की धौलाकुआं 24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जगह रही।

मौसम कार्यालय ने 17 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू