देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में शीतलहर जारी, चंडीगढ़ में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में शीतलहर लगातार जारी है और बुधवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, 24 जनवरी हरियाणा और पंजाब में शीतलहर लगातार जारी है और बुधवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि हाड़ कंपा देने वाले इस जाड़े में 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अंबाला हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान रहा।

सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, भिवानी में 5.6 डिग्री, हिसार में 5.8 डिग्री, नारनौल में छह डिग्री और करनाल में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान मंगलवार के छह डिग्री सेल्सियस के मुकाबले घट कर 3.6 डिग्री पर पहुंच गया।

पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री, पटियाला में 3.6 डिग्री, लुधियाना में 4.1 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, फरीदकोट में चार डिग्री और पठानकोट में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पिछले तीन सप्ताह से भीषण ठंड की चपेट में हैं। सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता कम रही। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी