देश की खबरें | कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज करने के साथ यहां मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर,16 नवंबर श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज करने के साथ यहां मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोकरनाग, घाटी में एक मात्र ऐसा मौसम केंद्र है जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम, कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग पयर्टक स्थल पर न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश द्वार समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\