देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में बुधवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया और अगले सप्ताह तक इसके शून्य से नीचे रहने का अनुमान है।

श्रीनगर, 27 जनवरी कश्मीर घाटी में बुधवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया और अगले सप्ताह तक इसके शून्य से नीचे रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में देखने को मिल सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

बारामुला जिले के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम में पारा शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में देखने को मिल सकता, जिसके कारण अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: कार्डिफ में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े