देश की खबरें | कश्मीर में ठंड बढ़ी, श्रीनगर में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठंड से मामूली राहत मिलने के एक दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 नवंबर ठंड से मामूली राहत मिलने के एक दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम, घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, उत्तर कश्मीर के एक अन्य पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड को घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित व दूर-दराज के इलाकों में 29 से 30 नवंबर तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस