देश की खबरें | दिल्ली में सुबह ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडक भरी रही और पारा सामान्य से दो डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडक भरी रही और पारा सामान्य से दो डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने सुबह कोहरा छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत थी।

शहर का न्यूनतम तापमान बुधवार को 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों में फैलाव नहीं हो पा रहा है, जिससे कई बार वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई तो कभी गंभीर श्रेणी तक पहुंच गई।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे 393 रहा। इसका 24 घंटे की अवधि का औसत एक्यूआई बुधवार शाम 4 बजे 401 दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह 397 था। सोमवार को यह 358 और रविवार को 218, शनिवार को 220, शुक्रवार को 279 था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा