देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। बठिंडा 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। बठिंडा 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह के समय घने कोहरे छाए रहे। इससे दृश्यता कम हो गई और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.8 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 5.7 डिग्री सेल्सियस और 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.8 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 7.8 डिग्री सेल्सियस, 7.6 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड