देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, 22 जनवरी पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भीषण ठंड का सामना कर रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और नारनौल समेत कई स्थान शीत लहर की चपेट में हैं।

सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री पर रहा।

नारनौल में भी रात में जमा देने वाली ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 1st ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 1st ODI Match Stats And Preview: पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 10 रनों से हराया, धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में किया आगाज; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\