देश की खबरें | दिल्ली में 'शीत दिवस', अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से नीचे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से 'शीत दिवस' दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से 'शीत दिवस' दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद 'शीत दिवस' होता है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर थी।

दिल्ली का बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 (बहुत खराब) था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक और 101 और 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम माना जाता है, जबकि 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब , 301 और 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू