देश की खबरें | ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के 11 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

भुवनेश्वर, 31 जनवरी ओडिशा के 11 जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

विभाग ने कहा कि सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बरगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, सोनपुर, बौध और अंगुल जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है।

विभाग ने सरकार को शीतलहर के संभावित प्रकोप के बारे में चेताया है और लोगों की सुरक्षा के लिए उपाय करने को कहा है।

मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को घर के भीतर रहना चाहिए और रात तथा सुबह बाहर नहीं निकलना चाहिए।

राज्य में मौसम सूखा रहा और कटक, मयूरभंज, कालाहांडी, मलकानगिरी, कंधमाल और गंजाम जिलों में कोहरा छाया रहा।

विभाग ने कहा, “ओडिशा के अंदरूनी जिलों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट