खेल की खबरें | कोको गॉफ विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गॉफ 2019 में भी यहां तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये 21 विनर लगाये और पांच बार सर्विस तोड़ी।

गॉफ 2019 में भी यहां तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये 21 विनर लगाये और पांच बार सर्विस तोड़ी।

अब गॉफ का सामना सोमवार को पूर्व विम्बलडन चैम्पियन एंजलिक कर्बर से होगा।

पुरूषों के वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त माटियो बेरेटिनी ने एलजाज बेडेने पर 6-4, 6-4, 6-4 की जीत से अगले दौर में जगह बनायी।

वहीं एम्मा राडूकानू ओपन युग में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बन गयीं।

अठारह वर्षीय राडूकानू अपना पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं और उन्होंने तीसरे दौर में अनुभवी सोराना सर्स्टी को 6-3, 7-5 से हराया।

राडूकानू से पहले देबोराह जेवांस 19 साल की उम्र में 1979 में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी थीं।

कर्बर ने बारिश से विलंब के बाद तीसरे दौर के मुकाबले में वापसी करते हुए आलिकसांद्रा सासनोविच को 2-6, 6-0, 6-1 से मात दी।

ड्रा में अब कर्बर एकमात्र पूर्व महिला चैम्पियन बची हैं। सासनोविच ने पहले दौर में सेरेना विलियम्स के चोट के कारण हटने से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\