खेल की खबरें | कोको गाफ ने सबालेंका को हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की 21 साल की दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं ।

अमेरिका की 21 साल की दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं ।

रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया । बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था ।

पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है ।

गाफ के दूसरे मैच पॉइंट पर सबालेंका के बैकहैंड शॉट के वाइड होने के साथ खिताब अपने नाम किया। वह जीत दर्ज करने के बाद पीठ के बल लेट गयी और अपने चेहरे को दोनों हाथों से ढक लिया। उन्होंने फिर अपने सिर को कोर्ट पर टिकाया और नेट पर सबालेंका का अभिवादन करने के बाद दर्शक दीर्घा में मौजूद फिल्म निर्देशक स्पाइक ली को गले लगाया और अपने साथियों के साथ जश्न मनाया।

गाफ तीसरे सेट में अहम मौके पर अपने खेल का स्तर ऊंचा करने में सफल रही। उन्होंने इस सेट के तीसरे गेम में शानदार रैली जीत कर बेलारूस की सबालेंका पर दबाव बनाये रखा। उनके ड्रॉप शॉट और रिटर्न को संभालने में सबालेंका लगातार संघर्ष करते दिखी।

इससे पहले कांटे की टक्कर वाले शुरुआती सेट को 6-7 से गंवाने के बाद गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट को एकतरफा अंदाज में 6-2 से जीता।

उन्होंने दमदार बैकहैंड रिटर्न से सबालेंका की सर्विस को दो बार ब्रेक कर दबदबा कायम किया।

सबालेंका शुरुआती सेट में 4-1 की बढ़त बनाने में सफल रही लेकिन उन्होंने लगातार गलतियों और डबल फॉल्ट कर गाफ को वापसी का मौका दे दिया।

गॉफ ने स्कोर को 4-4 किया लेकिन सबालेंका ने अमेरिका की खिलाड़ी की सर्विस को ब्रेक कर फिर से 5-4 की बढ़त बना ली। गॉफ ने धैर्य और संयम बनाये रखते हुए एक बार फिर से स्कोर बराबर किया।

लगभग 80 मिनट तक चले इस सेट का फैसला टाई ब्रेक से हुआ जिसमें सबालेंका एक समय 0-3 से पिछड़ रही थी लेकिन वह खराब शुरुआत से उबरने में सफल रही।इस सेट के बाद 27 साल की सबालेंका पर थकान हावी होती दिखी तो वहीं गाफ ने संयम और धैर्य का शानदार मिश्रण दिखाया।   

गाफ 18 साल की उम्र में 2022 फ्रेंच ओपन फाइनल हार गई थीं लेकिन उन्होंने 2023 अमेरिकी ओपन के फाइनल में सबालेंका को हराया था।

  सबालेंका तीन बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रही है लेकिन यह उनका पहला फ्रेंच ओपन फाइनल था।

  सबालेंका ने पिछले महीने क्ले कोर्ट पर ही खेले गये मैड्रिड ओपन के फाइनल में गाफ को हराया था लेकिन इस बार गॉफ बेहतर तैयारी के साथ आयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज