देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ‘कोबरा’ कमांडो शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक ‘कोबरा’ कमांडो शहीद हो गया जबकि इसमें एक नक्सली भी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 22 मई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को माओवाद विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक ‘कोबरा’ कमांडो शहीद हो गया जबकि इसमें एक नक्सली भी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के तुमरेल इलाके में सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन (कोबरा) इकाई की 210वीं बटालियन और छत्तीसगढ़ पुलिस डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के नेतृत्व में अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में एक कोबरा कमांडो शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया है और उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है।

कोबरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशेष युद्ध इकाई है। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में अभियानों के लिए सीआरपीएफ एक अग्रणी बल है।

अगले वर्ष मार्च तक देश से वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा के तहत सुरक्षा बल वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में निरंतर अभियान चला रहे हैं।

छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र उनका मुख्य कार्यक्षेत्र बना हुआ है।

बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव और उनके शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव (70) उर्फ ​​बसवराजू सहित कम से कम 27 नक्सली मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट