जरुरी जानकारी | ताप बिजली संयंत्रों के पास कोयला भंडार 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 19 जून ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि टीपीपी को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि उत्पादन में वृद्धि, लॉजिस्टिक्स के कुशल प्रबंधन और सुचारू अंतर-एजेंसी समन्वय के परिणामस्वरूप टीपीपी में अबतक का सबसे अधिक कोयला भंडारण दर्ज किया गया है।

बयान के अनुसार, “ताप बिजली संयंत्रों में अबतक का सबसे अधिक कोयला भंडार उपलब्ध है। बिजली की अत्यधिक ऊंची मांग के बावजूद, ताप विद्युत संयंत्र में कोयले का भंडारण मजबूत बना हुआ है। यह 16 जून, 2024 तक 4.5 करोड़ टन से अधिक है, जो पिछले वर्ष की इसी तारीख के 3.45 करोड़ टन की तुलना में 31.71 प्रतिशत अधिक है।”

कुल कोयला उत्पादन 16 जून तक 20.74 करोड़ टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

निजी और वाणिज्यिक खानों से कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.3 करोड़ टन पर पहुंच गया है।

एकीकृत कोयला बिक्री 16 जून, 2024 तक 22.03 करोड़ टन रही है, जो सालाना आधार पर 7.65 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में कोल इंडिया लिमिटेड का कोयला उत्पादन 7.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.02 करोड़ टन रहा। कोयला बिक्री चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.65 करोड़ टन रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी