खेल की खबरें | कोच रमेश ने कहा, अपना ध्यान खुद रखते हैं प्रज्ञानानंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शतरंज विश्व कप में अपने से अधिक रेटिंग के खिलाड़ियों को हराकर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह अपना और अपने खेल का ध्यान खुद रखते हैं।

चेन्नई, 24 अगस्त भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शतरंज विश्व कप में अपने से अधिक रेटिंग के खिलाड़ियों को हराकर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह अपना और अपने खेल का ध्यान खुद रखते हैं।

प्रज्ञानानंदा अभी अजरबैजान की राजधानी बाकू में हैं जबकि उनके निजी कोच आरबी रमेश किसी अन्य देश में हैं। प्रज्ञानानंदा का साथ देने के लिए उनकी मां नागालक्ष्मी उनके साथ है लेकिन खेल के लिए रणनीति बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है।

रमेश ने पीटीआई से कहा,‘‘ वह (प्रज्ञानानंदा) अधिकतर अपना ध्यान खुद रखते हैं और स्वयं रणनीति तय करते हैं। मैं उनके साथ केवल व्हाट्सएप पर चैट कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘प्रज्ञानानंदा अपनी दैनिक दिनचर्या का पूरी तरह से पालन करते हैं जैसे कि रात नौ बजे सोना, कोई भी भोजन नहीं छोड़ना, मैच के बाद शाम को टहलना और मैच से पहले चार घंटे अभ्यास करना।’’

अपने निजी कोच की अनुपस्थिति में भी प्रज्ञानानंदा ने विश्वकप में हर अगले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और दबाव से भरे टाईब्रेक में जीत दर्ज की। ऐसी ही एक जीत उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ भी हासिल की थी।

प्रज्ञानानंदा ने फाइनल तक की अपनी राह में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा और विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\