देश की खबरें | कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया: नितीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया।

आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने 34 गेंद में 74 रन की पारी खेलकर भारत को नौ विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

बाद में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 23 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश नौ विकेट पर 135 रन ही बना सका और भारत ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल की।

नितीश ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत अच्छा लगता है। इस पल पर बहुत गर्व महसूस होता है। हर चीज के लिए आभारी हूं। मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए। उन्होंने मुझे निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया।’’

नितीश को लिटन दास से शुरुआत में दो जीवनदान मिले लेकिन महमूदुल्लाह की नोबॉल की बदौलत फ्री हिट पर छक्का लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत में समय लिया लेकिन उस नोबॉल के बाद सब कुछ मेरे पक्ष में हो गया। भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत अच्छा लगता है। मैं इसी तरह खेलना चाहता हूं। ऐसे अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं।’’

भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इससे उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परखने में मदद मिली।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं ऐसी स्थिति चाहता था, अपने बल्लेबाजों (पांच, छह, सात नंबर) को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था।’’

रिंकू सिंह (53) और नितीश के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों के लिए खुश हूं। उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था। संदेश साफ है- नेट्स और फ्रेंचाइजी में जो करते हैं, वही करें। बस जर्सी बदली है, बाकी सब वही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट