जरुरी जानकारी | दिल्ली में सीएनजी प्रति किलो एक रुपये महंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और आस-पास के शहरों में सीएनजी का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी ने कीमतें मंगलवार सुबह से एक रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है। यह वृद्धि गैस स्टेशनों को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के अतिरिक्त खर्च को लेकर है।

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली और आस-पास के शहरों में सीएनजी का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी ने कीमतें मंगलवार सुबह से एक रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है। यह वृद्धि गैस स्टेशनों को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के अतिरिक्त खर्च को लेकर है।

वाहनों के लिये सीएनजी और रसोइयों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी की कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 43 रुपये किलोग्राम कर दी गयी। बढ़ी दरें दो जून 2020 को सुबह छह बजे से लागू होंगी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

हालांकि, पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

कंपनी ने पिछली बार तीन अप्रैल को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया था। तब सीएनजी की कीमत में 3.2 रुपये प्रति किलोग्राम और प्राकृतिक गैस की दर में 1.55 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गयी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

कंपनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी खुदरा मूल्य को 47.75 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 48.75 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है। हरियाणा के करनाल जिले में सीएनजी की दर 50.85 रुपये प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी में 55.1 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान