देश की खबरें | मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में दिल्ली के ‘भ्रष्टाचार-मुक्त’ मॉडल का उल्लेख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि शासन का दिल्ली मॉडल ‘भ्रष्टाचार-मुक्त’ मॉडल है और लोगों ने ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी थी।

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि शासन का दिल्ली मॉडल ‘भ्रष्टाचार-मुक्त’ मॉडल है और लोगों ने ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी थी।

केजरीवाल ने विधानसभा में अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों पर भी कटाक्ष किया कि 2014 में ब्रह्मांड अस्तित्व में आया, जब भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी।

मुख्यमंत्री जब इलेक्ट्रिक बसों की खरीद जैसी अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख कर रहे थे, तभी कुछ भाजपा विधायकों ने बीच में टोकाटोकी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के विकास में केंद्र की भूमिका का हवाला दिया।

इसके जवाब में केजरीवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘ब्रह्मांड 2014 के बाद अस्तित्व में आया। सूर्य और चंद्रमा आपकी वजह से हैं। यह सब आपकी वजह से है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पहले राष्ट्रमंडल खेलों और सीएनजी घोटाले के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह उत्कृष्ट स्कूल और अस्पतालों के लिए जानी जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली (का शासन) मॉडल भ्रष्टाचार-मुक्त है.... दिल्ली में देश में सबसे कम मुद्रास्फीति है। दिल्ली मॉडल विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था कर रहा है और एक स्वच्छ तथा आधुनिक शहर बना रहा है। यह एक ऐसा मॉडल है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सभी जातियां, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। पचहत्तर साल में लोगों ने ऐसा मॉडल नहीं देखा है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार ने आठ साल में प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी की, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की और सात प्रतिशत से कम पारेषण नुकसान हुआ, जो दुनिया में ‘सबसे कम’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट