Clubhouse App Chat Case: दिल्ली पुलिस ने लखनऊ से महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं.

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 22 जनवरी : दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में 18 साल के एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया जिसमें महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गई थीं. पुलिस ने कहा कि एक टीम लखनऊ भेजी गई और राहुल कपूर को गिरफ्तार किया गया जिसने ऐप पर खुद को यूजर आईडी ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से पंजीकृत कराया था.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि कपूर ने दावा किया कि उसने खुद की पहचान ‘सलोस’ के नाम पर करने वाले एक व्यक्ति के निर्देश पर क्लबहाउस पर ऑडियो चैट रूम बनाया था. यह भी पढ़ें : चाईबासा में हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

अधिकारी ने कहा कि कपूर ने टीम को यह भी बताया कि उसने चैट रूम के संचालन की जिम्मेदारी ‘सलोस’ को सौंपी थी. पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया और वह शाम तक दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल होगा.

इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है

Share Now

\